{"_id":"64fb7fefb0cec49d450714e5","slug":"looted-jewelery-from-gold-trader-at-gunpoint-in-campierganj-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-299002-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैंपियरगंज में तमंचा सटाकर स्वर्ण व्यापारी से गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैंपियरगंज में तमंचा सटाकर स्वर्ण व्यापारी से गहने लूटे
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज इलाके के फरदहनी गांव के पास शुक्रवार की सुबह स्वर्ण व्यापारी आशीष वर्मा से सोने-चांदी के गहनों की लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तमंचा सटाकर बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया है।
पीपीगंज के एक युवक व उसके दोस्तों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में जांच में स्कूटी की खरीद-फरोख्त का विवाद सामने आया है। जिसे आरोपी बताया जा रहा है, वह एसएसबी की परीक्षा पास कर चुका है। फिलहाल, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, फरदहनी निवासी आशीष वर्मा ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी मंगरू चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह स्कूटी से दुकान जा रहे थे। इस दौरान गांव के पास ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे युवक ने उनकी पीठ पर धक्का दे दिया, जिससे वह गाड़ी लेकर गिर गए। गिरते ही पीछे बैठे युवक ने तमंचा तान दिया और बाइक चला रहे युवक ने डिकी से गहने से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल अपने चाचा को दी। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर कैंपियरगंज और पीपीगंज दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लूट की सूचना पाते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। इसी बीच पीड़ित ने नामजद तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस को संदेह हो गया। पुलिस ने जाकर गांव में जांच की तो पता चला कि जिसे आरोपी बताया जा रहा है, उसने इलेक्ट्रानिक स्कूटी स्वर्णकार को बेची है, जिसे अब वह वापस करना चाहते हैं, इसी विवाद में सूचना दी गई है। लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।