फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot

दुकान में घुसकर व्यापारी व उनकी पत्नी से मारपीट, जेवरात लूटने का भी आरोप

Mon, 06 Jan 2020 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
loot
दुकान में घुसकर व्यापारी व उनकी पत्नी से मारपीट, जेवरात लूटने का भी आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। उरूवा बाजार के बेलासपुर निवासी लक्ष्मन और उनकी पत्नी रमा देवी के आभूषण की दुकान में रविवार को घुसकर मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने व्यापारी को तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और चार से पांच लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। मनबढ़ों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की है। पुलिस ने मामले मेें मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है लेकिन लूटपाट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव के राजकुमार से स्वर्ण कारोबारी लक्ष्मन का भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में व्यापारी ने कुछ दिन पूर्व ही गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी। आरोप है कि इससे नाराज राजकु मार अपने दस से पंद्रह साथियों के साथ रविवार को उनके दुकान पर पहुंचा और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि पिस्टल सटाकर उसने चार से पांच लाख के जेवरात लूट लिया और तोड़फोड़ की। मारपीट और लूटपाट के मामले में शिकायत के थाने पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान व्यापारी अपनी पत्नी के साथ रविवार की देर रात एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मिलने गोरखपुर मुख्यालय आईं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई को कहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी उरूवा ने कहा कि राज कुमार और दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों में जमीन को लेकर पुराना विवाद है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते रहते हैं। लूटपाट की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed