फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Adalat will be held in District Court, Bansgaon and Village Courts.

Gorakhpur News: नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

Wed, 22 Apr 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat will be held in District Court, Bansgaon and Village Courts.
गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान और जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायालय परिसर के साथ बाह्य न्यायालय बांसगांव और सभी ग्राम न्यायालयों में भी लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रतिभा चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक विवाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जल बिल विवाद, सेवा संबंधी वाद सहित अन्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों का भी समाधान किया जाएगा, जिससे वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। सचिव ने बताया कि ई-चालान से संबंधित मामलों का भुगतान भी अब ऑनलाइन पोर्टल https://echallan-parivahan-gov-in के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed