फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lockdown rule Violation increasing the risk in gorakhpur

औरैया हादसे के बाद भी नहीं अलर्ट हो पा रहा प्रशासन, ट्रक की छत पर बैठकर मौत को दावत दे रहे हैं लोग

Sat, 16 May 2020 02:24 PM IST
vivek shukla ज्ञानप्रकाश गिरी, गोरखपुर।
ज्ञानप्रकाश गिरी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 May 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
lockdown rule Violation increasing the risk in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार एक सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई। इसके बाद भी प्रशासन  नहीं चेत रहा है। दूसरे राज्यों से लगातार प्रवासी अपने घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी मजदूरों को पैदल न चलने की अपील की थी और प्रशासन से इसे पालन कराने को भी कहा था लेकिन उनके आदेश को भी अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर कुशीनगर बार्डर पर अब भी महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि जगहों से लोग ट्रकों और मालवाहकों की छतों पर सवार होकर आते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग की भी अनदेखी की जा रही है, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे वाहनों के चलते गोरखपुर के गीडा और चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग के हाईवे पर जाम लग रहा है।


रामपुर बुजुर्ग कुशीनगर बार्डर पर है। यहां बने चेकपोस्ट पर सुबह नौ से करीब 11 बजे तक पुलिस ने न तो कोई गाड़ी रोककर जांच की, न ही किसी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मी टेंट में आराम करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed