{"_id":"6a3456510bd52b14d708100f","slug":"load-on-ramjanaki-nagar-feeder-to-be-redistributed-4000-consumers-to-get-relief-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1358153-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामजानकी नगर फीडर का बंटेगा लोड, चार हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामजानकी नगर फीडर का बंटेगा लोड, चार हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन
- ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाले फॉल्ट से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम ने शुरू की प्रक्रिया
- शिव मंदिर के नाम से बनेगा नया फीडर
गोरखपुर। राप्तीनगर ओल्ड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रामजानकी नगर फीडर के उपभोक्ताओं को जल्द ही बार-बार होने वाले फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने वाली है। बिजली निगम ने फीडर पर बढ़ते लोड को कम करने के लिए इसे दो हिस्सों में बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिव मंदिर के नाम से नया फीडर बनेगा। इससे करीब चार हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
वर्तमान में रामजानकी नगर फीडर से करीब चार हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। अधिक लोड के कारण विगत गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या का लगातार सामना करना पड़ा था। इस वर्ष भी उपभोक्ता आए दिन बिजली बाधित होने से परेशान हैं। बिजली निगम की योजना के तहत मौजूदा फीडर को विभाजित कर दो अलग-अलग फीडर बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग दो-दो हजार उपभोक्ताओं का भार रहेगा। इसके लिए शिव मंदिर फीडर नाम से नया फीडर तैयार किया जा रहा है। नया फीडर चालू होने के बाद राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र में फीडरों की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो जाएगी। फीडर का लोड कम होने से तकनीकी फॉल्ट में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि रामजानकी नगर फीडर पर बढ़ते भार को देखते हुए नया फीडर बनाया जा रहा है। निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। नया फीडर शुरू होने के बाद क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को न केवल लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि ओवरलोडिंग के कारण होने वाली ट्रिपिंग और बार-बार के फॉल्ट में भी कमी आएगी।