फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LLB student arrested for posting objectionable videos of PM and CM

पीएम व सीएम की आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर एलएलबी का छात्र निलंबित, गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Jan 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
LLB student arrested for posting objectionable videos of PM and CM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी के प्रथम वर्ष छात्र अरुण कुमार यादव को रविवार को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र के परिसर एवं छात्रावास में प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई अनुशासनात्मक कमेटी की रिपोर्ट पर हुई है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपित को चौरीचौरा के पंडितपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में केस दर्ज करके गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मुलाकात हाल के दिनों में नई दिल्ली में हुई थी। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जानकारी के मुताबिक एलएलबी प्रथम के छात्र अरुण कुमार यादव ने इसी फोटो से छेड़छाड़ की और एक एप की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को लखनऊ से मिली तो हड़कंप मच गया। रविवार को कार्यालय खोले गए और अनुशासनात्मक कमेटी ने पूरे मामले की छानबीन की। मामला सही मिला तो विश्वविद्यालय अध्यादेश के उल्लंघन करने का आरोप लगाकर छात्र को निलंबित कर दिया गया। 

विश्वविद्यालय के पीआरओ सेल की तरफ से बताया गया कि जांच के लिए अनुशासनात्मक कमेटी ने छात्र अरुण कुमार यादव से मोबाइल नंबर 7007460295 पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। अब नोटिस जारी करके एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र से जवाब मांगा गया है। सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो छात्र को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जा सकता है। 


फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है। दूसरी तरफ कैंट पुलिस ने छात्र के खिलाफ भावना को ठेस पहुंचाने, छल करने और आईटी एक्ट के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में छात्र का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed