फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Live-in youth dies in Gorakhpur, five including female friend accused of murder

Gorakhpur News: लिव इन में रह रहे युवक की मौत, महिला मित्र समेत 5 पर हत्या का आरोप- जानिए क्यों

Thu, 05 Sep 2024 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,गुलरिहा
संवाद न्यूज एजेंसी,गुलरिहा Updated Thu, 05 Sep 2024 10:57 AM IST
सार

गोरखपुर क्षेत्र के मोगलहा में लिव इन में रह रहे एक युवक की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक के बड़े भाई ने महिला मित्र और चार साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Live-in youth dies in Gorakhpur, five including female friend accused of murder
मृतक आर्य प्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर क्षेत्र के मोगलहा में लिव इन में रह रहे एक युवक की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक के बड़े भाई ने महिला मित्र और चार साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गगहा के लोहरापार निवासी आर्य प्रकाश बीआरडी मेडिकल कालेज के उत्तरी गेट के पास एक हास्पिटल में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। एक माह पहले प्रशासन ने हास्पिटल को सील कर दिया तो वह यहां काम कर रही महिला मित्र के साथ मोगलहा में किराए का कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन


खर्च चलाने के लिए वह इधर-उधर काम कर रहा था। दोपहर में अचानक आर्य प्रकाश के मौत की सूचना उसके घरवालों को दी गई। बड़े भाई जयप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार की दोपहर 11:45 बजे आर्य प्रकाश ने भाई शशिप्रकाश से फोन पर बात की थी। जिसमें उसने सबकुछ ठीक बताया था, लेकिन एक घंटे बाद जब शशि ने फोन किया तो मोबाइल नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद एक युवक का फोन जयप्रकाश के मोबाइल पर आया और उसने बताया कि आर्य की मौत हो चुकी है। फिर महिला मित्र ने भी फोन किया और मौत की सूचना दी। जयप्रकाश ने बताया कि उसके भाई का मोबाइल फोन महिला की फिंगर से खुलता है।


उसने पहले बताया था कि भाई की तबीयत बहुत खराब है। मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा है। इसके बाद महिला मित्र चार युवकों के साथ आर्य को मेडिकल कालेज ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से ही सभी फरार हैं। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed