{"_id":"6503602ad7ecc9e6a3050294","slug":"list-of-87-gangsters-ready-now-preparations-to-run-bulldozer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-306177-2023-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर माफिया: 87 गैंगस्टरों की सूची तैयार, अब बुलडोजर चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर माफिया: 87 गैंगस्टरों की सूची तैयार, अब बुलडोजर चलाने की तैयारी
Fri, 15 Sep 2023 12:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:27 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि सक्रिय रूप से गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। अब उनके अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर कार्रवाई होनी है। सूची तैयार कर ली गई है। सीओ को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गिरोह बनाकर अपराध करने वाले बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अब उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई होनी है। इसके लिए पुलिस ने सक्रिय रूप से अपराध करने वाले 87 बदमाशों की सूची तैयार कर ली है। वहीं इसमें 15 बड़े बदमाशों के नाम भी शामिल किए गए हैं। कार्रवाई के लिए सीओ को नोडल अफसर बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले में अपराध करने वालों की नकेल कसने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को विशेष कार्रवाई अभियान चलाया। इसके तहत जालसाजी, लूट, हत्या, चोरी जैसे जघन्य अपराध करने वाले बदमाशों को गिरोहबंद करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी की रिपोर्ट तैयार की और डीएम की संस्तुति के बाद कार्रवाई की। फिर जेल भेजा था।
विज्ञापन
अब पुलिस अवैध कमाई से बनाए गए इमारत पर कार्रवाई की तैयारी में है। एसएसपी ने सभी अफसरों के साथ बैठक कर इसकी रुपरेखा तैयार कर ली है। एसएसपी के निर्देश पर 87 ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने अपराध से कमाए गई रकम से संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: असलहा माफिया: असलहे के शौकीन...अब लाइसेंस के लिए दूसरे जिलों में किराएदार बनकर कर रहे आवेदन
अब इनके संपत्ति को जब्त करने, अवैध होने पर बुलडोजर चलाने जैसी कार्रवाई होनी है। इसमें बड़े बदमाशों के भी नाम शामिल है, जिसके लिए सीओ को नोडल अफसर नामित कर दिया गया है, ताकि उनकी देखरेख में कार्रवाई को सही ढंग से पूरा कराया जा सके।