{"_id":"6506089bd00a9181f4074945","slug":"linemen-cut-the-bank-line-due-to-non-payment-of-facility-fee-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-308293-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर लाइनमैनों ने कटवा दी बैंक की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर लाइनमैनों ने कटवा दी बैंक की लाइन
विज्ञापन
सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर लाइनमैनों ने कटवा दी बैंक की लाइन
बैंक प्रबंधन ने मुख्य अभियंता से की शिकायत, लाइन काटने का वीडियो भी हो रहा वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम के तीन संविदा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को एक निजी बैंक शाखा में कनेक्शन के लिए सुविधा शुल्क नहीं देने पर 30 मिनट के अंदर 15 किलोवाट का बिजली कनेक्शन जोड़ा और फिर काट दिया गया। इसकी शिकायत बैंककर्मियों ने मुख्य अभियंता से की है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में एसई व एक्सईएन को मामले की जांच कर रिपोर्ट देनी है।
मोहद्दीपुर बिजली उपकेंद्र इलाके के आरकेबीके शोरूम के बगल में निजी बैंक आईसीआईसीआई की नई शाखा खुली है। बैंक प्रबंधन ने बीते अगस्त में 15 किलोवाट के काॅमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जांच-पड़ताल के बाद क्षेत्र के एसडीओ व जेई ने रिपोर्ट लगाकर नगरीय वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन कार्यालय को भेज दी। वहां से स्वीकृति के बाद बैंक ने 29 अगस्त को कनेक्शन फीस के मद में 20,848 रुपये जमा कर दिए। उसके बाद बैंक शाखा के जिम्मेदार कनेक्शन व मीटर लगने का इंतजार करने लगे।
12 सितंबर को शाखा प्रबंधक ने अभियंताओं से संपर्क कर कनेक्शन जोड़ने का अनुरोध किया। अभियंताओं की सलाह पर बैंक के वेंडर ने परीक्षण खंड उपखंडीय कार्यालय में संपर्क कर मीटर लगाने का अनुरोध किया। परीक्षण खंड का निजी कर्मचारी 14 सितंबर की शाम पांच बजे मीटर लगाने पहुंचा। उसने कहा कि संविदा कर्मचारियों को भी बुला लीजिए ताकि मीटर लगाने के साथ ही उसकी टेस्टिंग भी हो जाए। वेंडर कबीर खान ने जेई से संपर्क कर संविदा कर्मचारियों को कनेक्शन जोड़ने को भेजने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
इसके बाद तीन संविदा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वेंडर ने बताया कि कनेक्शन जोड़ने के बाद संविदा कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगने लगे। उन्हें 500 रुपये दिए गए। वे दो हजार रुपये की मांग कर रहे थे। बोले कि आप बैंक खाते में पैसा भेज दें अन्यथा कनेक्शन काट देंगे। आधे घंटे बाद ही संविदा कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया। मकान मालिक ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर भेजा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कर्मचारी खंभे पर चढ़कर कनेक्शन काट रहे हैं।
......
वर्जन
नया कनेक्शन लगाने के बाद उसे लाइनमैनों ने काट दिया, यह आरोप बेहद गंभीर है। प्रकरण की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता शहरी को निर्देशित किया गया है। आरोप सही मिलेगा तो संविदा कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-आशु कालिया, मुख्य अभियंता