फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lineman dead after fell from electric pole in Siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: बिजली के पोल से गिरा लाइनमैन, मौके पर ही तोड़ दिया दम, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 26 Oct 2021 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Oct 2021 04:33 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इटवा- बांसी मार्ग को जाम करके किया विरोध, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगिनिहवा चौराहे पर हुई घटना।

विज्ञापन
Lineman dead after fell from electric pole in Siddharth nagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगिनिहवा चौराहे पर मंगलवार को पोल पर चढ़कर बिजली का तार सहित करते समय पैर फिसल जाने से संविदा पर तैनात लाइनमैन नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। उचित सहायता देने की मांग को लेकर लोग इटवा- बांसी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंच अधीक्षण अभियंता ने सहायता दिलाने की बात कही। इसके बाद लोग हटे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान लगभग एक घंटे आवागम प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी अशोक यादव (34) संविदा पर लाइनमैन थे। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 11 बजे के जिगनिहवा चौराहे पर पोल पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान पोल से पैर फिसलकर जमीन पर गिर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते और अस्पताल लेकर जाने की कोशिश करते हुए अशोक की मौत हो चुकी थी। सहायता की मांग के लिए लोग बांसी- इटवा मार्ग पर लाश रखकर धरने पर बैठ गए और विरोध शुरू कर दिए।
विज्ञापन


मौके पर एसओ इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव मौके पर लोगों को मनाते रहे। इसके बाद अधीक्षण एके श्रीवास्तव और एक्सईएन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विभागीय सहायता और संविदा पर तैनात की बात को सुना और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग धरने से हट गए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गोल्हौरा वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से परेशान रहे लोग
इटवा- बांसी मार्ग सबसे व्यवस्था मार्ग में गिना जाता है। लाइनमैन की मौत के बाद लोग धरने पर बैठक गए। इस वजह से दोनों तरफ लंबा जाम गल गया। जाम में फंसकर लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि शव के उठते हुए पुलिस ने आनन-फानन जाम को खुलवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed