{"_id":"5ffb59c48ebc3e2e750b1db2","slug":"lic-get-the-policy-closed-again-gorakhpur-city-news-gkp380389672","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी : बंद हुई पॉलिसी फिर से करा लें चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी : बंद हुई पॉलिसी फिर से करा लें चालू
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना महामारी के मद्देनजर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पॉलिसी धारकों को बंद हुई पॉलिसी को फिर से चालू कराने के लिए अवसर दिया है। अगर आपकी पॉलिसी किसी भी कारण से बीच में ही बंद हो गई है तो इसे फिर से चालू करा सकते हैं।
एलआईसी ने ऐसी पॉलिसी को फिर से चालू करने का अभियान सात जनवरी से शुरू किया है। छह मार्च तक इस विशेष अभियान का लाभ उठाया जा सकता है। खास बात यह भी है कि इस दौरान बकाया एकमुश्त जमा करने पर ब्याज में 30 प्रतिशत या अधिकतम तीन हजार रुपये की छूट मिल सकती है। एलआईसी ने 2048 शाखाओं के अलावा 1,526 सैटेलाइट कार्यालयों को ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए अधिकृत किया है। उनमें विशेष चिकित्सा परीक्षण कराने की जरूरत नहीं है।
विलंब शुल्क और प्रीमियम पर छूट
ज्यादातर पॉलिसी को सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा और कोविड-19 पर सवालों के आधार पर फिर शुरू किया जा सकेगा। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का अभियान 10 अगस्त से नौ अक्तूबर 2020 तक भी चलाया था। पॉलिसी धारकों को विलंब शुल्क पर 20 फीसदी या दो हजार रुपये की छूट मिलेगी। वहीं सालाना प्रीमियम एक लाख से तीन लाख रुपये होने पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
एकमुश्त बकाया भुगतान करने पर ब्याज में 30 प्रतिशत या अधिकतम तीन हजार रुपये की छूट दी जा सकती है। बीमा धारकों को एलआईसी की इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। छह मार्च तक इसका लाभ उठा सकेंगे।
-बृजेश, प्रबंधक ग्राहक संबंध, एलआईसी
जल्द आ सकता है एलआईसी का आईपीओ
उम्मीद की जा रही है कि साल 2021 इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिहाज से काफी बेहतर साबित होगा। इस साल कम से कम 15 कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहित अग्रवाल का कहना है कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ भी इस साल आ सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।