फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard knocked and eat goat again in maharajganj

महराजगंज: तेंदुए ने फिर दिया गांव में दस्तक, ऐसे बनाया बकरी को अपना शिकार

Sat, 24 Jul 2021 04:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 04:43 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार, घटना की जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सुबह दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने वन रक्षक विश्राम प्रसाद को मौका मुआयना करने के लिए भेजा था।

विज्ञापन
Leopard knocked and eat goat again in maharajganj
तेंदुआ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में दस दिनों के भीतर एक बार फिर शुक्रवार रात तेंदुए ने गांव के छावनी टोले पर दस्तक देकर एक बकरी को अपना शिकार बना लिया है। जिससे पूरे गांव में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना की जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सुबह दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने वन रक्षक विश्राम प्रसाद को मौका मुआयना करने के लिए भेजा था।

विज्ञापन


कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां के छावनी टोला निवासी सुदामा प्रसाद शुक्रवार की रात में भोजन करके अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात दरवाजे पर बंधी बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने अपनी खिड़की से देखा तो तेंदुआ बकरी को खींच कर गन्ने के खेत की तरफ ले जा रहा था। फिर वह तुरंत चिल्लाते हुए घर के बाहर निकले।
विज्ञापन


उनकी आवाज सुन गांव के हरिहंगी, रामरूप, पारस नाथ, दिवाकर, राजू, छोटे, दिग्विजय अपने हाथों में लाठी डंडे लिए हुए तेंदुए के पीछे दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ आता देख तेंदुआ बकरी को गन्ने के खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। लेकिन तब तक बकरी मर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, बीते 12 जून को भी तेंदुए ने बड़हरा चरगहां के बड़हरी फार्म स्थित एक पपीते के खेत मे छुट्टा बछड़े को अपना शिकार बना लिया था। घटना की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी निचलौल को सुबह दे दी गई थी।


वन क्षेत्राधिकारी निचलौल जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन रक्षक विश्राम प्रसाद को भेजा गया, ग्रामीणों की मदद से मृत बकरी को एक गड्ढा खोदकर उसी में दफना दिया गया था। गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed