फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpal will go to the localities, will tell the complete situation to the DM

Gorakhpur News: मोहल्लों में जाएंगे लेखपाल, डीएम को बताएंगे पूरा हाल

Mon, 11 Sep 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal will go to the localities, will tell the complete situation to the DM
गोरखपुर। नगर निगम के वार्डों में जन सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए लेखपाल अचानक मोहल्लों में जाएंगे। वहां पांच लोगों से फीडबैक लेकर डीएम को पूरा हाल बताएंगे। लेखपालों की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट की प्रति नगर आयुक्त को भी भेजी जाएगी। रविवार को डीएम कृष्णा करुणेश ने वार्डवार लेखपालों को बतौर नोडल नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं में कमी की शिकायतें डीएम तक पहुंच रही हैं। इसलिए मोहल्लों में सफाई, पीने के पानी की उपलब्धता, सड़कों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी के प्रबंध की स्थिति, दवाओं के छिड़काव, फागिंग आदि की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए डीएम ने पहल की है।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया है कि नागरिकों को मिल रहीं सुविधाओं का फीडबैक लेने के लिए क्षेत्रवार लेखपालों को वार्डों में नोडल अधिकारी नामित करें। नामित नोडल अधिकारी रोजाना अपने वार्ड के किसी मोहल्ले में जाकर पांच स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसे रोजाना शाम तक नगर आयुक्त को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर जानकारी जुटाएंगे नोडल अधिकारी

डीएम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई की स्थिति, सुपरवाइजर की ओर से प्रतिदिन जांच होती या नहीं, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति, डस्टबिन से कूड़ा उठान की स्थिति, सड़कों/गलियों की रोजाना साफ-सफाई, सफाई से छूटे मोहल्लों का नाम, फागिंग होती है नहीं, जल निकासी की व्यवस्था में नाली व नालों के सफाई की स्थिति, जल निकासी और जलभराव का हाल, पेयजल की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट की स्थिति, सड़कों का दशा सहित अन्य बिंदुओं पर नोडल अधिकारी जांच करके लोगों का फीडबैक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed