फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Legal awareness camp held at the zoological park; awareness raised about Lok Adalat and mediation.

Gorakhpur News: न्याय पाने का सरल, सस्ता और त्वरित माध्यम है लोक अदालत

Wed, 15 Jul 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Legal awareness camp held at the zoological park; awareness raised about Lok Adalat and mediation.
गोरखपुर। जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत और मध्यस्थता न्याय पाने का सरल, सस्ता और त्वरित माध्यम है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक समझौता योग्य मामलों और वाद दर्ज होने से पहले के प्रकरणों का निस्तारण कराने की अपील की।
विज्ञापन

वह मंगलवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे। शिविर का उद्देश्य 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
विज्ञापन

डीएलएसए की सचिव प्रतिभा चौधरी ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम, बिजली, राजस्व, चेक अनादरण और दीवानी मामलों का सौहार्द्रपूर्ण समाधान कराया जा सकता है। उन्होंने पात्र लोगों से निशुल्क विधिक सहायता, विधिक परामर्श, विधिक सहायता प्रतिरक्षा अधिवक्ता प्रणाली और अन्य सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में मुख्य विधिक सहायता प्रतिरक्षा अधिवक्ता बृजेश सिंह, उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिरक्षा अधिवक्ता भगत गौड़, हबीब जफर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed