फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   latest gorakhpur weather news update yaas cyclone

गोरखपुर मौसम अपडेट: बादलों का रहा आना-जाना, दिन में चढ़ा तापमान का पारा

Sun, 30 May 2021 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 May 2021 07:24 PM IST
सार

दो और तीन जून को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी की भी संभावना, जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ

विज्ञापन
latest gorakhpur weather news update yaas cyclone
गोरखपुर में बारिश के बाद उमस बढ़ गई। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

विस्तार

यास तूफान के प्रभाव से तीन दिन से गोरखपुर के आसमान में छाए बादल रविवार को छंट गए। पूरे दिन आकाश काफी हद तक साफ रहा। सूरज निकल तो दिन का तापमान भी चढ़ गया। हालांकि बादलों की आवाजाही लगी रही। शहर के कुछ स्थानों पर बादल बरस भी गए।

विज्ञापन


अगले तीन दिन तक मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो और तीन जून को एक बार फिर गोरखपुर में मौसम के मिजाज बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह आकाश साफ होने के साथ ही सूरज निकल गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आकाश में हल्के बादल आ गए। इनकी वजह से शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन दोपहर बाद आकाश फिर से पूरी तरह से साफ हो गया और चटख धूप निकल आयी। इसकी वजह से पारा भी चढ़कर 30 डिग्री के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से दिन का तापमान लुढ़ककर 24 डिग्री पहुंच गया था। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि अब दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। तापमान भी 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लेकिन तीन दिनों बाद फिर गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।


दरअसल जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके दो जून को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से गोरखपुर के ऊपर दो और तीन जून को हल्के बादल छाए रहेंगे। गोरखपुर जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed