फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Land grabbing case against former MLA and his son

Gorakhpur News: पूर्व विधायक और उनके बेटे पर जमीन कब्जा करने का केस, जान से मारने की दी थी धमकी

Sat, 13 Jan 2024 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान व उनके बेटे प्रिंस अगम सिंह ने जबरन इस भूमि पर गोबर रख दिया है। हटाने को कहने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर के अलावा बस्ती व संतकबीरनगर जिले में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Land grabbing case against former MLA and his son
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धुरियापार (वर्तमान में चिल्लूपार) के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान व उनके बेटे पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कब्जा हटाने को कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर पर रामगढ़ताल थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलघाट निवासी तेज प्रताप शाही की पत्नी स्वाती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि महेवा में उनकी 2175 वर्गफीट जमीन है। इस जमीन पर टीनशेड,चहारदीवारी व गेट है। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान व उनके बेटे प्रिंस अगम सिंह ने जबरन इस भूमि पर गोबर रख दिया है। हटाने को कहने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर के अलावा बस्ती व संतकबीरनगर जिले में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


स्वाती का कहना है कि दो माह पहले भी पूर्व विधायक व उनके पुत्र भूमि कब्जा कर रहे थे, जिसमें केस दर्ज हुआ था। समाधान दिवस पर उन्होंने आरोपियों की शिकायत की तो राजस्व व थाने की टीम ने पैमाइश के बाद उनका कब्जा खाली करा दिया। गेट पर उनका ताला लगा था, लेकिन आरोपियों ने उसे तोड़ दिया। इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed