फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lalkuan-Varanasi special will run for 12 trips via Gorakhpur

Gorakhpur News: 12 फेरे के लिए चलेगी लालकुआं-वाराणसी स्पेशल, जानिए कहां से कहा तक चलाई जाएगी

Tue, 03 Sep 2024 05:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 05:07 PM IST
सार

गोरखपुर से यह ट्रेन लालकुआं के लिए भोर में 4.55 बजे रवाना होगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशन पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Lalkuan-Varanasi special will run for 12 trips via Gorakhpur
ट्रेन( सांकेतिक)

विस्तार

रेल प्रशासन ने यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 09 सितंबर से 25 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। वाराणसी सिटी से यह ट्रेन 10 सितंबर से 26 नवंबर तक चलेगी। प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से दोपहर तीन बजे और वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 2.15 बजे चलेगी।

विज्ञापन


गोरखपुर से यह ट्रेन लालकुआं के लिए भोर में 4.55 बजे रवाना होगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशन पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यहां से देवरिया सदर, भटनी, बेलथरा रोड, मऊ, औड़िहार से छूटकर वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed