{"_id":"5ea15a978ebc3e90955a6796","slug":"lakshya-education-academy-is-distributing-chyawanprash-to-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने उठाया इम्युनिटी बढ़ाने का बीड़ा, गांव-गांव में बांट रहा है ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शख्स ने उठाया इम्युनिटी बढ़ाने का बीड़ा, गांव-गांव में बांट रहा है ये सामान
Thu, 23 Apr 2020 02:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Basti news
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जरूरतमंदों को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने की मुहिम के बाद अब लक्ष्य एजुकेशनल एकेडमी ने मोदी के इम्युनिटी बढ़ाने के संकल्प को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। पहले दिन वृद्धजन, असाध्य रोगों से पीड़ित, महिला व असहाय वर्ग के करीब 40 लोगों को च्यवनप्राश वितरित किया।
विज्ञापन
नर सेवा नारायण सेवा मुहिम के अगुवा व एकेडमी के संचालक रिंकू दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के सप्तसदी सूत्र को अमल करने और कराने के लिए हम दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। पहले चरण में हमने गौर विकास क्षेत्र के उन जरूरतमंदों तक पर्याप्त राशन सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया। जिसकी सूचना हमें विभिन्न माध्यमों से मिल पाई।
विज्ञापन
मुहिम के सदस्य इस क्रम को जारी रखेंगे। इसे और समृद्ध बनाने के लिए ही इम्युनिटी बढ़ाओ-जीवन बचाओ मंत्र का शंखनाद किया गया है। सीमित संसाधनों में भी जरूरतमंदों तक इम्युनिटी बढ़ाने की पौष्टिक सामग्री, जिसमें से च्यवनप्राश भी है को उपलब्ध कराने का प्रयास शुरू किया गया है। हमारा एक ही संकल्प है कि किसी भी सूरत में कोरोना जैसे विषम संकट को हराना है।
विज्ञापन
रिंकू दूबे ने ने यह बात इम्युनिटीग बढ़ाओ-जीवन बचाओ नारे के साथ करीब चालीस लोगों के बीच च्यवनप्राश बांटा।इस मौके पर अमन शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, पंकज दूबे, प्रिंस शुक्ला, अंकित मिश्रा, विवेक मिश्रा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।