फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lady teacher statement recorded by Police after praising Pakistan in gorakhpur

पाकिस्तान का गुणगान करने वाली शिक्षिका ने मांगी माफी, 'कहा- गलती हो गई, माफ कर दें'

Tue, 26 May 2020 09:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 09:08 AM IST
सार

  • शिक्षिक ने पुलिस के सामने मानी गलती, पुलिस ने दर्ज किया बयान
  • शिक्षिका का बैकग्राउंड और मोबाइल की भी चेक कराया गया

विज्ञापन
lady teacher statement recorded by Police after praising Pakistan in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शादाब खानम का सोमवार को सीओ गोरखनाथ ने बयान दर्ज किया। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि शिक्षिका ने गलती से पोस्ट किया था। शिक्षिक ने भी पुलिस के सामने गलती मानी है और लिखित माफी भी मांग ली है। उधर,स्कूल प्रशासन की जांच अभी जारी है। स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए ग्रुप में कक्षा चार ए के बच्चों को पाकिस्तान से संबंधित पोस्ट डाले गए थे। उदाहरण में पाकिस्तान का गुणगान आने के बाद अभिभावकों ने आपत्ति करते हुए शिकायत की थी। इस प्रकरण में स्कूल प्रबंधक ने कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच की बात कही थी।

विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने शिक्षिका से संपर्क किया तो अवसाद में होने के चलते उन्होंने एक दिन का वक्त मांगा। सोमवार की शाम को वह अपने पति के साथ सीओ गोरखनाथ के ऑफिस में पहुंची। सीओ ने उनसे पूछताछ की और बैकग्राउंड चेक किया। मोबाइल चेक करने के साथ ही अन्य जानकारियां जुटाई।

सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि जांच के क्रम में शिक्षिका का बयान दर्ज किया गया है। प्रथमदृष्टया लापरवाही व मानवीय भूल ही सामने आया है। शिक्षिका का बैकग्राउंड और मोबाइल की भी चेक कराया गया है। कहीं से कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। शिक्षिका ने लिखित में माफी भी मांग ली है। शिक्षिका का शैक्षिक बैकग्राउंड भी अच्छा है। शिक्षिका को सतर्कता बरतनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed