फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Laborer commits suicide by hanging from wife sari in Gorakhpur

Gorakhpur: पत्नी की साड़ी से फंदा लगा मजदूर ने किया आत्महत्या, रात में किया था झगड़ा

Wed, 15 Jun 2022 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jun 2022 10:17 AM IST
सार

पत्नी और बेटों से मृतक का झगड़ा हुआ। जिसके बाद वह सोने के लिए घर से बाहर मड़ई पर चले गए और साथ में पत्नी की साड़ी भी ले गए। सुबह गांव वालों ने घर से दूर प्रेम का शव फंदे से लटका हुआ बिजली के टावर पर देखा। जिसके बाद घरवालों को सूचना दी।

विज्ञापन
Laborer commits suicide by hanging from wife sari in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर के तेनुआ गांव के पास हाईटेंशन लाइन के टॉवर से मंगलवार को मजदूर प्रेम बेेलदार (45) का लटका शव मिला। मजदूर के गले में पत्नी की साड़ी का फंदा लगा था। घर से 300 मीटर की दूरी पर शव लटका था।
विज्ञापन

 बताया जा रहा है कि मजदूर के हाथ पर दो लोगों का नाम लिखा था, जिसे परिवारिक सदस्यों ने मिटा दिया। लिहाजा, ग्रामीण घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि शव जिस परिस्थिति में लटका मिला, वह संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, प्रेम बेलदार मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार रात पत्नी व बेटों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद प्रेम, पत्नी की साड़ी लेकर अपने झोपड़ी में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह गांव वालों ने घर से कुछ दूर प्रेम का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घरवालों ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फंदे से लटक रहे मजदूर का एक हाथ पोल के एंगल पर टिका हुआ था। शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़ा नहीं था। एक नेकर पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही आत्महत्या

मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। एक बेटी भी है। दो बेटों सुनील और विमलेश की शादी हो चुकी है। मजदूर दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई गब्बर ने पुलिस को सूचना दी। एसओ गीडा राहुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आएगा।


गोला में युवती ने की खुदकुशी
गोला इलाके के बारानगर में सोमवार देर रात एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घरवाले युवती के आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गोला जयंत सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed