फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar International Airport gets license for flight

खुशखबर: कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को उड़ान के लिए मिला लाइसेंस, बना प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

Tue, 23 Feb 2021 07:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Feb 2021 07:40 PM IST
सार

  • देश का 87वां एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्रियों के लिए हवाई सेवा का संचालन होगा
  • डीजीसीए की तरफ से नई दिल्ली में एयरपोर्ट के डायरेक्टर को सौंपा गया अधिकार पत्र

 

विज्ञापन
Kushinagar International Airport gets license for flight
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान के लिए नई दिल्ली में लाइसेंस प्राप्त करते डॉरेक्टर एके द्विवेदी (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहु प्रतिक्षित कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। डीजीसीए कांप्लेक्स सफदरजंग एयरपोर्ट कार्यालय नई दिल्ली में कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस जारी करते हुए अधिकार पत्र यहां के डायरेक्टर को सौंपा गया। इसके साथ ही कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने में आ रही सभी महत्वपूर्ण बाधाएं दूर हो गई हैं।

विज्ञापन


कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। बीते सितम्बर में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। पिछले दिनों श्रीलंका के राष्ट्रपति को इसके औपचारिक उद्घाटन और पहली हवाई सेवा श्रीलंका के कोलंबो एयरपोर्ट से शुरू कराने को लेकर पत्राचार भी हो चुका है।
विज्ञापन


कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी उड़ान शुरू कराने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। डीजीसीए की टीम लाइसेंस देने से पहले एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी थी। मंगलवार को नई दिल्ली में डीजीसीए के डायरेक्टर जनरल अरुण कुमार ने कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी को लाइसेंस की प्रति सौंपी। लाइसेंस मिलने के बाद कुशीनगर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। यह देश का 87वां नागरिक एयरपोर्ट हो गया है। अब यहां से देश-विदेश के लिए उड़ान शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर एके द्विवेदी ने लाइसेंस मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कुछ माह पूर्व डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट की जांच पड़ताल की थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी को कुछ आपत्तियां दूर करने के लिए नोटिस मिला था। आपत्तियों को दूर करते हुए फिर से लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। जांच के बाद डीजीसीए ने लाइसेंस जारी कर दिया है। जारी लाइसेंस पब्लिक यूज के लिए है। यह लाइसेंस 4 सी कटेगरी में वीएफआर आपरेशन के लिए दिया गया है।


सांसद ने जताया पीएम-सीएम का आभार
कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अब सपना सच होने के करीब है। इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने में आ रही अंतिम बाधा भी दूर हो चुकी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्माण व जल्दी उड़ान शुरू कराने के लिए हर संभव सहयोग दिया है। जल्दी ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर इसका उद्घाटन कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed