{"_id":"62614355ee7258528127ae0e","slug":"kushinagar-encounter-animal-smuggler-arrested-three-success-in-escaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन भागने में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन भागने में सफल
Thu, 21 Apr 2022 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:18 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि पशु तस्कर ट्रक में 22 पशुओं को लादकर फोरलेन होते हुए बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर स्वाट व कसया पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पकड़ीहवा के पास उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
कुशीनगर में मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर के कसया थाने की पुलिस को तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां नहर की पटरी पर गुरुवार की सुबह पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर के पैर में गोली मारी। घायल पशु तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ की सूचना पर तत्काल एएसपी रितेश कुमार व सीओ कसया पीयूष कांत राय मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पशु तस्कर ट्रक में 22 पशुओं को लादकर फोरलेन होते हुए बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर स्वाट व कसया पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पकड़ीहवा के पास उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने पुलिस वाहन को कुचलने के साथ नहर की पटरी से गाड़ी लेकर भागने लगे, लेकिन तस्कर ने पुलिस को अपने पीछे आता देख ट्रक के अंदर से ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान आजमगढ़ के अतरौला निवासी संत प्रसाद उर्फ करिया के रूप में हुई है। वहीं पुलिस के गाड़ी का चालक सिपाही राजेश कुमार भी घायल हो गया।
सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है। वहीं चार पशु तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस पशु लदे वाहन को थाने ले आई।
ये रहे टीम में शामिल-
पुलिस टीम में स्वाट टीम प्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुबारक खां, कांस्टेबल रणजीत यादव, राघवेन्द्र सिंह, सचिन कुमार, संदीप भास्कर, शिवानंद,चन्द्रशेखर व कसया थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक हाटा आरके सिंह आदि शामिल रहे।