फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kotedar

गोदाम से सीधे कोटेदार तक पहुंचेगा राशन

Sat, 27 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
kotedar
गोदाम से सीधे कोटेदार तक पहुंचेगा राशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। अप्रैल से एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदार के गोदाम तक अनाज पहुंचेगा। इससे कोटेदारों को विपणन गोदाम का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। शनिवार को खड्डा तहसील सभागार में एसडीएम अरविंद कुमार ने कार्यशाला में 126 कोटेदारों को नए नियमों की जानकारी दी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) रविन्द्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में अप्रैल से विपणन गोदाम से खाद्यान्न का उठान बंद कर दिया जाएगा। अब दुकानदार अपना पैसा बैंक में जमाकर ई चालान संबंधित आपूर्ति निरीक्षक को हर महीने की एक तारीख तक सौंप देंगे। इसके बाद नामित ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी कि एफसीआई के गोदाम से खाद्यान्न उठानकर रूट चार्ट के हिसाब से सीधे कोटेदार के गोदाम तक पहुंचाएं। कोटेदार चाहे तो ट्रक से अपने खाद्यान्न का वजन तौल कराकर ले सकते हैं। कोटेदार को लोडिंग-अनलोडिंग का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बिना किसी रुकावट के सही तरीके से खाद्यान्न कोटेदार तक पहुंचे। एफसीआई से वाहन पर लोडकर जैसे ही खाद्यान्न रवाना होगा तो संबंधित कोटेदार के मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा। इसमें यह भी व्यवस्था है कि जिस कोटेदार का गोदाम गांव की संकरी गली में होगा, वे कोटेदार गांव के बाहर या पहुंच वाले स्थान तक गोदाम बनाकर सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed