फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know time before journey otherwise train will be missed

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सफर के पहले जान लें समय, नहीं तो छूट जाएगी आपकी ट्रेन

Sun, 03 Oct 2021 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 10:27 AM IST
सार

सीपीआरओ ने बताया कि एक अक्तूबर से ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर स्टॉपेज में आंशिक परिवर्तन किया गया है। नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। सभी यात्रियों से अपील है कि यात्रा के पहले अपने ट्रेन का समय जरूर जांच लें।

विज्ञापन
Know time before journey otherwise train will be missed
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आप रेल से सफर करने वाले हैं तो ट्रेन के आने और छूटने के समय की जानकारी कर लें। पुराने समय पर स्टेशन पहुंचेंगे तो ट्रेन छूट जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे से गुजरने वाली करीब डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनों का समय एक अक्तूबर से बदल गया है। इन ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर स्टापेज में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसमें गोरखपुर से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें तो अब 10 से 15 मिनट पहले ही छूट जा रही है। अगर टिकट पहले बुक कराया होगा तो टिकट में संशोधित समय दर्ज नहीं होगा। लिहाजा, ट्रेनों का बदले हुए समय के बारे में ऑनलाइन पता कर सकते हैं। वेबसाइट www.ner.indianrailways.com पर नया टाइम टेबल मिल जाएगा। यही नहीं गोरखपुर-एलटीटी सुरफास्ट, कुुशीनगर स्पेशल समेत कई अहम ट्रेनों का नंबर भी बदल गया है। जानकारी न होने पर रेलवे की ऑनलाइन वेबसाइट पर ट्रेनों की रनिंग स्टेट्स का पता लगाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर स्टॉपेज में आंशिक परिवर्तन किया गया है। नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। सभी यात्रियों से अपील है कि यात्रा के पहले अपने ट्रेन का समय जरूर जांच लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फेसबुक पेज व ट्विटर पर भी संशोधित समय सारिणी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से जाने वाली कुछ ट्रेनों की समय सारिणी
ट्रेन                                     पहले           परिवर्तित समय

गोरखपुर-एलटीटी (01082)        16:05           15:55
गोरखपुर-पुणे (01116)              16:05           15:55
एलटीटी पूजा स्पेशल (02166)    15:45           15:30
गरीब रथ स्पेशल (04060)         11:10           11:05
शहीद स्पेशल (04673)            19:20           19:10
मौर्य स्पेशल (05028)              07:25           07:20
शालीमार स्पेशल (05022)       13:50           13:40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed