{"_id":"616fae2feae86c30740adad6","slug":"know-all-about-where-is-airport-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: उत्तर प्रदेश में कहां-कहां है हवाई अड्डा, यहां मिलेगी पूरी जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: उत्तर प्रदेश में कहां-कहां है हवाई अड्डा, यहां मिलेगी पूरी जानिए
Wed, 20 Oct 2021 02:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कुल नौ एयरपोर्ट हैं, जिसमें से तीन अंतरराष्ट्रीय और छह राष्ट्रीय स्तर के हैं। इसके अलावा निकट भविष्य में राज्य में कई और हवाई अड्डों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
ये हैं यूपी के एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत देश का उत्तर प्रदेश एक खास राज्य है। बुधवार को पीएम मोदी ने यहां तीसरे हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। यह राज्य जनसंख्या की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा और क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है। आने वाले सालों में राज्य में दस से भी ज्यादा हवाई अड्डा होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कुल नौ एयरपोर्ट हैं, जिसमें से तीन अंतरराष्ट्रीय और छह राष्ट्रीय स्तर के हैं। इसके अलावा निकट भविष्य में राज्य में कई और हवाई अड्डों के आने की संभावना है।
कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल है, जहां भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। कुशीनगर बौद्ध परिपथ का केंद्र बिंदु है। इस परिपथ में लुंबिनी, सारनाथ और गया भी शामिल हैं। इस हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद बौद्ध परिपथ के लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, राजगीर, संकिसा और वैशाली की यात्रा कम समय में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसका रनवे प्रदेश के सभी हवाई अड्डों के रनवे से बड़ा है। इस पर वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट भी आसानी से उतर सकता है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा शुरू होन से दक्षिण एशियाई देशों के साथ सीधे विमानन संपर्क स्थापित हो जाएगा।
इससे श्रीलंका, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, चीन, थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर से आने वाले पर्यटकों के लिए कुशीनगर पहुंचना और क्षेत्र की समृद्ध विरासत का अनुभव करना सुगम हो जाएगा।

यहां देखें सभी के नाम
- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ एयरपोर्ट
- लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी एयरपोर्ट
- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
- आगरा एयरपोर्ट
- इलाहाबाद एयरपोर्ट/ प्रयागराज एयरपोर्ट
- बरेली एयरपोर्ट
- हिण्डन हवाई अड्डा
- गोरखपुर एयरपोर्ट
- कानपुर एयरपोर्ट