{"_id":"5e41a21d8ebc3ee5d734ed72","slug":"knife-gorakhpur-news-gkp340582328","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने में असफल रहा शख्स, पकड़े जाने की डर से महिला को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करने में असफल रहा शख्स, पकड़े जाने की डर से महिला को मारा चाकू
Tue, 11 Feb 2020 09:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मोरवन बाबू छपरा में चोरी करने में विफल महिला ने गृहस्वामिनी को चाकू मार दिया। परिजनों ने इलाज कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव मोरवन टोला बाबू छपरा निवासी नंदलाल यादव के घर बेटी का गौना था। इसके लिए सभी सामान जुटाने में लगे थे। आरोप है कि गांव की ही एक महिला मौका पाकर शाम करीब साढ़े सात बजे उनके घर में घुस गई और जेवरात पर हाथ साफ करने की नीयत से बॉक्स को खोल रही थी।
इसी बीच नंदलाल की पत्नी राधिका देवी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि चोरी कर रही महिला ने राधिका देवी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल राधिका को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले आये जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला के पति नंदलाल ने थाने में तहरीर देकर आरोपी माहिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रामकोला एसओ संजय मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है यदि ऐसी घटना है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।