किशोरी का सौदा: हरियाणा के अधेड़ से करवा दी शादी, 48 साल के पति को देख भागी 11 साल की बच्ची
लार थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि 11 साल की किशोरी को बेचने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी की पहचान हो गई है। किशोरी का कहना है कि उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराई गई थी। वह वापस नहीं जाना चाहती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के एक गांव में 80 हजार रुपये में 11 साल की किशोरी को 48 साल के अधेड़ के हाथों बेचने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार को उस समय खुला, जब किशोरी मांग में सिंदूर लगाकर स्कूल पहुंच गई। किशोरी को इस हाल में देखकर प्रधानाध्यापक सकते में आ गए।
इसी बीच, किशोरी ने खुद पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और किशोरी से पूछताछ शुरू की। जो जानकारी सामने आई वह हैरान करने वाली रही।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके माता-पिता को अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा देकर 20 जून को उसे 80 हजार रुपये में हरियाणा के एक अधेड़ के हाथों बेच दिया। पहले उसे जानकारी नहीं थी कि उसकी शादी किससे होगी। वहां 48 साल के व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई।
इसे भी पढ़ें: खेत में विमान का गिरा दो फ्यूल टैंक, देखने के लिए उमड़ी भीड़; VIDEO
इससे वह काफी आहत हुई और भाग निकलने का मौका तलाशने लगी। अवसर देख 18 जुलाई को भागकर देवरिया घर आ गई। किशोरी गांव के स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल पहुंची तो मांग में सिंदूर देख कड़कंप मच गया। कुछ ही देर में किशोरी की मां स्कूल पहुंची और उसे सबके सामने पीटने लगी।
इसे भी पढ़ें: नेपाल सीमा से पगडंडियों के रास्ते हो रही सोने की तस्करी, नजर से बचने के लिए सबसे मुफीद मार्ग
इसी दौरान किशोरी ने किसी से मोबाइल लेकर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के साथ उसके माता-पिता को थाने ले आई। उधर, प्रधानाध्यापक ने बताया कि किशोरी काफी दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। इस वजह से उसका नाम काट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: नेपाल सीमा के दो गांव पीएफआई का ठिकाना...पूर्वांचल है निशाना