{"_id":"64be4e09e9e6fd572e0b9484","slug":"fuel-tank-of-plane-fell-in-field-at-sant-kabir-nagar-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: खेत में विमान का गिरा दो फ्यूल टैंक, देखने के लिए उमड़ी भीड़; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: खेत में विमान का गिरा दो फ्यूल टैंक, देखने के लिए उमड़ी भीड़; VIDEO
Mon, 24 Jul 2023 04:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:03 PM IST
सार
दोपहर करीब ढाई बजे झीनखाल बंजरिया गांव के पास खेल में विमान का फ्यूल टैंक गिरने की सूचना पर लोग दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचे युवा सेल्फी लेने लगे। वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी गई।
विज्ञापन
संतकबीरनगर में गिरा फ्यूल टैंक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झीनखाल बंजरिया में धान के खेत में सोमवार दोपहर जगुआर प्लेन के दो फ्यूल टैंक गिरे। टैंक गिरा देख खेत में काम कर रहे किसान और मजदूर भाग खड़े हुए। थोड़ी देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। कुछ देर बाद एयरफोर्स के अफसर गोरखपुर से पहुंचे और फ्यूल टैंकों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:40 बजे बंजरिया के सिवान में बघौली निवासी अनिल राय के धान के खेत में मजदूर पानी भर रहे थे। अनिल भी वहीं थे। इसी दौरान एक-एक करके दो बार तेज आवाज हुई। जब लोगों ने उधर देखा तो मिसाइल जैसी कोई चीज गिरी पड़ी थी। कहीं उसमें विस्फोट न हो जाए इस डर से लोग दूर जाकर खड़े हो गए। कुछ लोगों ने कहा कि मिसाइल गिरी है तो कुछ ने कहा कि राॅकेट गिरा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नेपाल सीमा के दो गांव पीएफआई का ठिकाना...पूर्वांचल है निशाना
विज्ञापन
बात फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी संतोष सिंह, एसडीएम शैलेश दुबे, कोतवाल सर्वेश राय पहुंचे और फ्यूल टैंक के पास लगी भीड़ को हटाकर बैरिकेडिंग कराई। एसपी ने बताया कि बंजरिया गांव के सिवान के खेत में गिरे जगुआर प्लेन के दो फ्यूल टैंक को एयरफोर्स के अधिकारी ले गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन