{"_id":"614181388ebc3eb750294287","slug":"kisan-special-will-run-with-200-tonnes-of-potatoes-from-farrukhabad-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: आज 200 टन आलू लेकर चलेगी किसान स्पेशल, देर रात पहुंचेगी गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: आज 200 टन आलू लेकर चलेगी किसान स्पेशल, देर रात पहुंचेगी गोरखपुर
Wed, 15 Sep 2021 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:44 AM IST
सार
असम तक के लिए सामान की बुकिंग करा सकते हैं किसान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के किसानों के उत्पाद को कम समय और भाड़े में बाहर भेजने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने किसान स्पेशल सेवा शुरू की है। 15 सितंबर को शाम पांच बजे पहली किसान स्पेशल फर्रुखाबाद से दियारा (असम) के बीच वाया गोरखपुर चलेगी। फर्रुखाबाद से किसानों का 200 टन आलू लेकर ट्रेन देर रात गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन से सामान भेजने के इच्छुक किसान गोरखपुर में बुकिंग करा सकते हैं।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में अभी तक किसान स्पेशल सेवा नहीं थी। इसे चलाने के लिए दो महीने पहले बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। पहली बार ऐसा होगा कि यूपी से ट्रेन के द्वारा आलू की ढुलाई होगी।
इस व्यवस्था का इस्तेमाल करके किसान रोड ट्रांसपोर्ट से 50 फीसदी कम किराए में अपने उत्पाद को भेज सकेंगे। सबसे अच्छी बात तो यह होगी कि इसमें उनका उत्पाद काफी कम समय में पहुंच जाएगा, जिससे उत्पाद के खराब होने की आशंका भी काफी कम हो जाएगी।