{"_id":"60c9ca52ea030f0a6437192f","slug":"killer-reached-jail-instead-of-marriage-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरात निकलने से पहले दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जानकर दंग रहे गए ससुराल पक्ष के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरात निकलने से पहले दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जानकर दंग रहे गए ससुराल पक्ष के लोग
Wed, 16 Jun 2021 04:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Jun 2021 04:06 PM IST
सार
देवमन हत्याकांड के आरोपी रामलाल की पारासीर गांव में जानी थी बरात, वधू पक्ष के लोगों ने शादी की कर रखी थी तैयारी, दामाद के जेल जाने की खबर से हो गए अवाक।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के गायघाट दक्षिणी गांव निवासी देवमन की हत्या के आरोपी रामलाल की मंगलवार को ही शादी होनी थी। उसके सिर पर सेहरा बंधता इससे पहले अपनी करतूत की वजह से उसे जेल जाना पड़ा। इधर वधू पक्ष के लोगों ने शादी की तैयारी पूरी कर ली थी। दामाद के जेल जाने की खबर से लोग अवाक रह गए और उनकी तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
बता दें कि मछली विक्रेता 50 वर्षीय देवमन निषाद की रविवार को मारपीट कर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह सोखैती के दौरान बेटे से हो रहे विवाद में बीच बचाव करने गया था। देवमन की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी मोरना देवी ने गांव निवासी रामलाल, विफन, बहादुर पुत्र श्यामपति तीनों सगे भाइयों समेत नौ के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसमें शामिल आरोपी रामलाल की शादी मंगलवार को धनघटा क्षेत्र के पारासीर गांव में होनी तय थी, लेकिन पुलिस ने रामलाल समेत पांच लोगों को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उधर लड़की पक्ष के लोग बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे। जब उन्हें पता चला कि दामाद कत्ल का आरोपी बन गया तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना को अंजाम रामलाल व उसके परिजनों ने दे दिया जो अकल्पनीय था। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि आरोपी रामलाल की 15 जून को ही शादी होनी थी, लेकिन उसके समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।