फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kidnapped student after threatening to make photo viral

Gorakhpur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का किया अपहरण, पुलिस कर रही जांच

Thu, 11 Jan 2024 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही छात्रा को ढूंढ लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Kidnapped student after threatening to make photo viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीकॉम की छात्रा को युवक ने अपने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया। आरोप है कि पहले वह फोन करके छात्रा को परेशान करता था। फिर फोटो एडिट कर अश्लील बनाने की धमकी देकर 15 लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकदी लेकर बुलाया था। जाने पर साथियों संग अपहरण कर लिया था। पुलिस आरोपी अनिकेत पासवान व उसके सात अज्ञात साथियों पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना आठ जनवरी की है। छात्रा की मां ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया तब मामला सामने आया। मां का कहना है कि उसकी बेटी बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। क्षेत्र का अनिकेत पासवान उसके मोबाइल पर मैसेज व काॅल करके परेशान करता था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


मां ने बताया कि दो माह पूर्व बेटी ने विरोध जताया, तब युवक डरा-धमका कर ब्लैकमेल करने लगा और रुपये की मांग की। आठ जनवरी की दोपहर बेटी डर कर घर से 15 लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकद लेकर उसे देने घर से बाहर गई। तब अनिकेत और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बताया कि बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल जा रही है, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा है। उन्होंने बेटी संग अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस अनिकेत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही छात्रा को ढूंढ लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed