{"_id":"659fa534c921d7769a09aff7","slug":"kidnapped-student-after-threatening-to-make-photo-viral-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का किया अपहरण, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का किया अपहरण, पुलिस कर रही जांच
Thu, 11 Jan 2024 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:52 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही छात्रा को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीकॉम की छात्रा को युवक ने अपने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया। आरोप है कि पहले वह फोन करके छात्रा को परेशान करता था। फिर फोटो एडिट कर अश्लील बनाने की धमकी देकर 15 लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकदी लेकर बुलाया था। जाने पर साथियों संग अपहरण कर लिया था। पुलिस आरोपी अनिकेत पासवान व उसके सात अज्ञात साथियों पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना आठ जनवरी की है। छात्रा की मां ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया तब मामला सामने आया। मां का कहना है कि उसकी बेटी बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। क्षेत्र का अनिकेत पासवान उसके मोबाइल पर मैसेज व काॅल करके परेशान करता था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
मां ने बताया कि दो माह पूर्व बेटी ने विरोध जताया, तब युवक डरा-धमका कर ब्लैकमेल करने लगा और रुपये की मांग की। आठ जनवरी की दोपहर बेटी डर कर घर से 15 लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकद लेकर उसे देने घर से बाहर गई। तब अनिकेत और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
मां ने बताया कि बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल जा रही है, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा है। उन्होंने बेटी संग अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस अनिकेत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।