{"_id":"695ffeacbaee0850010433f4","slug":"khichdi-mela-barricading-put-up-the-fair-started-to-look-lively-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1191575-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेला : लगी बैरिकेडिंग, मेले में दिखने लगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेला : लगी बैरिकेडिंग, मेले में दिखने लगी रौनक
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला में लगे झूले। संवाद
- श्रद्धालु अभी से ले रहे मेले का आनंद, गुरु गोरक्षनाथ के कर रहे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति को लेकर लगने वाले खिचड़ी मेले की रौनक बढ़ गई है। रात की चकाचौंध रोशनी मन को मोहित कर दे रही है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई है। श्रद्धालु पंक्ति में गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करने के साथ मेले का आनंद भी उठा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। उधर मेले में झूले, मौत का कुंआ, जलपरी, जादूगरी और अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थो की दुकानें लगभग लग गई हैं। इसका श्रद्धालु गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन करने के बाद आनंद ले रहे हैं। देर रात तक लोगों के आने-जाने से मेले में रौनक बना हुआ है। मेले में लोगों की भीड़ प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। लोग फोटोग्राफी के साथ निशानेबाजी पर भी जोर आजमाना शुरू कर दिए हैं।
गोरखनाथ मंदिर के मेला प्रभारी शिव शंकर उपाध्याय ने बताया कि मेले की रौनक अब देखने लायक है। दूरदराज से लोग आने लगे हैं। लगभग सभी दुकानें व स्टाॅल लग चुके हैं। कुछ बाकी हैं तो वह दो से तीन दिनों में लग जाएंगे।