{"_id":"659db4d98f4739649d0dc78e","slug":"khichdi-fair-khichdi-fair-will-remain-polythene-free-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-427981-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेला: पॉलिथीन मुक्त रहेगा खिचड़ी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेला: पॉलिथीन मुक्त रहेगा खिचड़ी मेला
Wed, 10 Jan 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाला खिचड़ी मेला जीरो वेस्ट त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। नियमित सफाई के लिए 213 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेला परिसर में एकत्रित होने वाले कूड़े को निस्तारण के लिए ले जाने के लिए जीपीएस युक्त वाहन लगाए गए हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि स्वच्छ खिचड़ी मेला महोत्सव को जीरो वेस्ट त्योहार के रूप आयोजित करने और निगरानी रखने के लिए मंदिर परिसर में ही स्वच्छ पंडाल लगाया गया है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को मेला परिसर में प्रयोग न किया जा सके, इसके लिए मेला परिसर में थैला बैंक की स्थापना की गयी है।
विज्ञापन