{"_id":"5e1b81238ebc3e87f846ed88","slug":"khichadi-mela-gorakhpur-train-gorakhpur-city-news-gkp3369742101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेले के लिए आज से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेले के लिए आज से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमवार से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 30 जनवरी तक गोरखपुर से बढ़नी और गोरखपुर से नौतनवां के बीच चलाई जाएंगी। पहले से चल रही पैसेंजर ट्रेनों में जनरल के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक मेला स्पेशल ट्रेनें सभी क्रासिंग स्टेशनों पर दो-दो मिनट तथा हाल्ट स्टेशनों पर एक एक मिनट रुकते हुए चलेंगी। इसके अलावा (15105, 15106) छपरा-नौतनवां-छपरा एक्सप्रेस को मानीराम और कैंपियरगंज स्टेशन पर एक-एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
मेला स्पेशल ट्रेनोें का समय
55095 गोरखपुर बढ़नी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 9.05 बजे से चलकर बढ़नी 1.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 55096 स्पेशल ट्रेन बढ़नी से रात 2.45 बजे रवाना होकर सुबह 6.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 55097 नौतनवा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन नौतनवां से रात 10.45 बजे रवाना होकर 1.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 55098 की गोरखपुर-नौतनवां स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 2.30 बजे रवाना होकर सुबह 5.45 बजे नौतनवां पहुंचेगी।