{"_id":"646916e9e165d2b8b80b26e4","slug":"khelo-india-university-games-will-become-the-medium-of-tourism-branding-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-175085-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पर्यटन की ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पर्यटन की ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
विज्ञापन
- 27 से 31 मई के बीच होने वाली प्रतियोगिता में जुटेंगे देशभर से खिलाड़ी
- भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली के साथ ही गुरु गोरक्षनाथ मंदिर घूमने जाएंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में 27 से 31 मई के बीच होने वाली रोइंग प्रतियोगिता प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग का माध्यम बनेगी। रोइंग प्रतियोगिता में आने वाले देशभर के खिलाड़ियों को नाथपंथ के विश्व विख्यात गोरखनाथ मंदिर व कुशीनगर में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का भ्रमण कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र को सौंपी गई है।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी गोरखपुर आएंगे। ऐसे में उनके लिए यहां की विरासत, कला-संस्कृति एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों को जानने का भी अवसर होगा। प्रतियोगिता उनके लिए यादगार बने और वे गोरखपुर को दिल में बसाकर अपने प्रांतों को लौटे, इसके लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को सिर्फ प्रतिभा प्रदर्शन के मंच तक सीमित नहीं रखा गया है। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल तैयारियों की समीक्षा करने के साथ जिलों में प्रशासन व खेल विभाग के अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। उनके दिशानिर्देश पर खिलाड़ियों को सभी बेहतरीन सुविधाएं देने के साथ उनके पर्यटन, कला-संस्कृति के अवलोकन का भी इंतजाम किया जा रहा हैं ताकि वह गोरखपुर व उसके आसपास के जिलों की विशिष्टता को जान सकें।