{"_id":"6467c7ec1ce1aea3fd00e454","slug":"just-bear-the-jam-for-one-more-year-then-run-the-vehicles-fast-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-174494-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अभी एक साल और झेलिए जाम...फिर फर्राटे से दौड़ाइए गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अभी एक साल और झेलिए जाम...फिर फर्राटे से दौड़ाइए गाड़ियां
विज्ञापन
अभी एक साल और झेलिए जाम...फिर फर्राटे से दौड़ाइए गाड़ियां
संशोधित
-- -- -- -- --
पैड़लेगंज-फिराक चौक फोरलेन : तोड़े जाने लगी बाउंड्री, आज अतिक्रमण हटाने होगी अपील
फोटो
0- शुक्रवार से काम हुआ शुरू, शनिवार से लोक निर्माण विभाग शुरू करेगा अतिक्रमण हटाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक जाने में अभी एक साल तक जाम में फंसना पड़ेगा। इसके बाद ही फर्राटे से गाड़ियां शहर में दाखिल हो सकेंगी। इस सड़क को फोरलेन बनाने का लक्ष्य जनवरी 2024 रखा गया है। बनने के बाद सड़क की चौड़ाई 36 मीटर हो जाएगी। इसके बाद नाला भी बनेगा। यानी फोरलेन बन जाने के बाद एक बड़ी आबादी को जाम से निजात मिल जाएगी। अब इस सड़क को बनाने का काम भी शुक्रवार से शुरू हो गया है। विभाग की तरफ से अतिक्रमण वाली बाउंड्री को तोड़ा गया। कुछ लोगों ने तो खुद ही अपनी चहारदिवारी को तोड़ना शुरू कर दिया है।
कब्रिस्तान और चर्च की दीवार को वहां के प्रबंधन ने खुद ही तोड़वा दिया। अगले दो दिन तक लोक निर्माण विभाग निर्माण में आने वाले मकान, दुकान और अन्य अतिक्रमण को हटाने की अपील भी करेगी। इसके बाद काम में और तेजी आएगी। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबा फोरलेन जनवरी 2024 तक बन जाएगा। 277 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। फोरलेन बनने के बाद सड़क की चौड़ाई 18 मीटर हो जाएगी। फोरलेन के दोनों तरफ पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा।
--
पैड़लेगंल से फिराक चौक तक रोज जाम से जूझते हैं लोग
पैडलेगंज चौराहे से फिराक चौक तक सड़क पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क पर ठेले-खोमचे वालों से लेकर रिक्शा और टेंपो वाले ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे मौजूद समय की सड़क सिकुड़ कर आधी रह जाती है। ज्यादातर अस्पताल इसी रोड पर हैं। लोग मरीज लेकर आते हैं गाड़ियां सड़क पर खड़ी करके चले जाते हैं। यह भी जाम की एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन
0-
ट्रांसफार्मर, बिजली खंभे हटाने में खर्च होंगे 20.73 करोड़
पैजलेगंज से फिराक चौराहे तक बिजली निगम अपने 27 छोटे और बड़े ट्रांसफार्मर हटाएगा। इस सड़क पर 211 बिजली के खंभों को हटाया जाना है। वहीं, 2.5 किलोमीटर तक सड़क से केबल भी हटाए जाएंगे। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण के पहले ही बिजली निगम का काम शुरू किया जाएगा।
--
कोट
दुकान पर आने में नहीं होगी दिक्कत
इस समय बहुत ज्यादा जाम लग जाता है। जाम के चलते भी लोग दुकान पर आने से कतराते हैं। फोरलेन होने से जाम नहीं लगेगा तो व्यापारियों को भी फायदा होगा।
शक्ति सिंह, व्यापारी पैडलेगंज-
-
नाला निर्माण में बस रखें ध्यान
नाला निर्माण के दौरान ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा न हो कि चौड़ीकरण के दौरान नाला ऊंचा बनाकर छोड़ दें। अगर ऐसा हुआ तो बारिश का पानी जमा हाे जाएगा।
धीरज दास, निदेशक बीआर हुंडई
-
सड़क चौड़ी होने से मिलेगी सहूलियत
छात्रसंघ चौराहे के पास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती। जब भी इधर से जाता हूं, जाम में फंस जाता हूं। बहुत सारे लोग गाड़ियां सड़क पर खड़ा कर देते हैं। फोरलेन बन जाए तो जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
डॉ आरके चौहान, छात्रसंघ
-
जाम से रोजाना जूझते हैं
शहर में प्रवेश करने के लिए यह मुख्य मार्ग है। सड़क पतली है और इसके बाद सड़क पर अतिक्रमण बहुत ज्यादा है। अक्सर फिराक चौराहे पर लंबा जाम लग जाता है। इस समस्या से हम लोग रोज जूझते हैं।
आशीष जायसवाल, पैडलेगंज