{"_id":"5ee732498ebc3e43230f841a","slug":"jeetega-india-short-film-made-by-team-for-change-initiative-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साथ जीवन जीने की कला सिखाएगी यह फिल्म, जानिए कैसे 'जीतेगा इंडिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के साथ जीवन जीने की कला सिखाएगी यह फिल्म, जानिए कैसे 'जीतेगा इंडिया'
Mon, 15 Jun 2020 02:13 PM IST
vivek shukla
नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार पांडे और उनकी 'टीम फॉर चेंज' की पहल से शार्ट फिल्म 'जीतेगा इंडिया' तैयार की गई है। यह फिल्म लोगों को कोरोना के साथ जीवन जीने की कला सिखाएगी। यह फिल्म इंटरनेशनल टैगोर फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार विजेता शार्ट फिल्म नमस्ते और डेरवा के निर्माता क्रियेटिव क्रू के सहयोग से तैयार हुई है।
विज्ञापन
फिल्म निर्माण में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडे का विशेष सहयोग रहा है। 'जीतेगा इंडिया' के जरिए लोगों को बताया गया है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी जीवनशैली कैसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
शुभम पांडे निर्देशित इस फिल्म में युवा कलाकार अश्विन आलोक ने मुख्य भूमिका निभाई है। एनएचएम से जुड़े जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के प्रतिनिधि वेद प्रकाश पाठक, साक्षी और अयान ने भी फिल्म में अभिनय किया है।
विज्ञापन
अरविंद पांडे ने खुद भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में आरोग्य सेतु एप की जानकारी दिया है। मुख्य किरदार अश्विन आलोक ने बताया कि इस फिल्म को बनाने के लिए सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, एसीएमओ डॉ. नंद कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई लोगों ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए सहयोग किया है।