फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   January: Minimum temperature below five degrees on four out of eight days

जनवरी : आठ में से चार दिन पांच डिग्री से कम न्यूनतम तापमान

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
January: Minimum temperature below five degrees on four out of eight days
- बृहस्पतिवार को तापमान न्यूनतम 4.8 व अधिकतम 15.6 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन


- कुछ दिन मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम में बदलाव दिखने लगा है। शुक्रवार से मौसम और साफ रहने व तापमान में वृद्धि का अनुमान है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। जनवरी के आठ में से अब तक चार दिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया है।

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। जनवरी में एक को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो इस सीजन में सबसे कम था। उसके अलावा पांच जनवरी को पांच डिग्री और छह को 4.5 डिग्री दर्ज किया गया था। तीन जनवरी को छोड़ दिया जाए तो न्यनूतम तापमान लगातार दहाई अंक के नीचे बना हुआ है। दो को 6.4, तीन को 11.7, चार को 9.1 और सात जनवरी को 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि अब अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान रात में कहीं-कहीं घना कोहरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed