फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jammu Tawi Amarnath Express reached 45 hours late

Gorakhpur News: 45 घंटे की देरी से पहुंची जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस

Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Jammu Tawi Amarnath Express reached 45 hours late
फोटो
विज्ञापन

- किसान आंदोलन की वजह से अमृतसर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

- स्टेशन पर यात्रियों को करना पड़ रहा दो-दो दिन तक इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसानों के आंदोलन की वजह से अमृतसर रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। गोरखपुर से अमृतसर की तरफ जाने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। इसकी वजह से ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को 45 घंटे की देरी से गोरखपुर जंक्शन पहुंची। गर्मी की वजह से यात्री स्टेशन और ट्रेन में परेशान रहे।
देर से पहुंचने की वजह से ट्रेनें रिशेड्यूल हो रही हैं। दूर-दराज से आने वाले यात्री गाड़ी के समय से स्टेशन पर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन वहां जाने पर पता चल रहा है कि गाड़ी रिशेड्यूल कर दी गई है। आसपास के यात्री घर वापस चले जा रहे हैं लेकिन दूर से आए लोगों को स्टेशन पर ही समय व्यतीत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोहित एक्सप्रेस शुक्रवार को 13 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 45 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 घंटे समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोले यात्री....
सहारनपुर से भागलपुर जा रहे हैं। ट्रेन एक दिन से ज्यादा लेट हो गई। गर्मी में बहुत परेशानी हुई। रूट डायवर्ट होने की वजह से यह देरी हो रही है।

मो. शमशीर आलम


जम्मू में ट्रेन पहले ही लेट हो गई थी। इसके बाद रास्ते में समय बढ़ता गया। इसकी वजह से काफी परेशानी हुई। ट्रेन से उतरकर काफी राहत महसूस हो रही है।


राजेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed