{"_id":"62b15cae2fdcc749611473d1","slug":"jammed-by-keeping-dead-body-request-for-financial-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: शव रखकर लगाया जाम, आर्थिक मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: शव रखकर लगाया जाम, आर्थिक मदद की गुहार
Tue, 21 Jun 2022 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:22 AM IST
सार
व्यासमुनि और श्यामसुंदर के बीच रविवार सुबह 9 बजे मारपीट हो गई थी। श्यामसुंदर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यासमुनि को थाने बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। दोपहर में बाहर बजे के करीब श्यामसुंदर जब घर गया तो फिर मारपीट हुई। आरोप है कि व्यासमुनि ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर गड़ासे से हमला कर दिया और गले पर वार की वजह से श्यामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शव रखकरजाम लगाते ग्रामीण व श्यामसुंदर के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के पिपरा मुगलान गांव में जमीन के विवाद में श्यामसुंदर की हत्या के बाद सोमवार शाम को ग्रामीणों और श्यामसुंदर के परिजनों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण मामले में आरोपी महिला पुष्पा को रविवार की रात थाने से छोड़े जाने से नाराज थे और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सीओ चौरीचौरा के आने पर ग्रामीणों ने मृतक के तीन बच्चों की परवरिश के लिए आर्थिक मदद की मांग की। सीओ के आश्वासन पर शव लेकर परिजन और ग्रामीण सड़क से हटे। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने मामले में आरोपी भाई व्यासमुनि, उसकी पत्नी पुष्पा और बेटे विवेकानंद पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपरा मुगलान गांव में व्यासमुनि और श्यामसुंदर के बीच रविवार सुबह 9 बजे मारपीट हो गई थी। श्यामसुंदर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यासमुनि को थाने बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। दोपहर में बाहर बजे के करीब श्यामसुंदर जब घर गया तो फिर मारपीट हुई। आरोप है कि व्यासमुनि ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर गड़ासे से हमला कर दिया और गले पर वार की वजह से श्यामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया था, लेकिन पुष्पा को रात में ही छोड़ दिया था। इसी बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। सीओ चौरीचौरा अखिलानंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।