फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jail administration sent the list of 30 prisoners detained in Gorakhpur jail to intelligence department.

तीसरी आंख से होगी हर पल निगरानी: जेल में 30 कुख्यात बंदी,जेल प्रशासन ने खुफिया विभाग को भेजी सूची- जानिए क्यों

Wed, 20 Nov 2024 11:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 11:41 AM IST
सार

जेल में निरुद्ध 30 कुख्यात बंदियों को अलग-अलग बैरक में सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रखा गया है। साथ इनकी पल-पल की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। हाल ही में जेल में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर आपस में तकरार हुई थी। इनके लिए जेल के नियम भी दूसरे बंदियों से अलग और सख्त होंगे।

विज्ञापन
Jail administration sent the list of 30 prisoners detained in Gorakhpur jail to intelligence department.
गोरखपुर जिला कारागार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेल प्रशासन ने 30 कुख्यात बंदियों की सूची तैयार कर खुफिया विभाग को सौंपी है। जेल में मारपीट और उपद्रव जैसी घटना को रोकने के लिए ऐसे बंदियों का नाम सूची में डाला गया है, जो जेल में कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन


अब इन 30 कुख्यात बंदियों को अलग-अलग बैरक में सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रखा गया है। साथ इनकी पल-पल की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। हाल ही में जेल में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर आपस में तकरार हुई थी।
विज्ञापन


बड़ा झगड़ा होता, स्थिति भांप कर जेल प्रशासन ने दोनों गुटों के बंदियों को अलग-अलग जिले की जेल में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद जेल प्रशासन आगे भी शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 30 कुख्यात बंदियों की सूची बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मारपीट, उपद्रव के बाद बाहर से आए बदमाश, बड़ी गैंग से संबंधित बदमाश, किसी भी जिले के टॉप 10 और माफिया सूची में शामिल बदमाशों को इसमें रखा गया है। सूची में गोरखपुर के अलावा मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आजमगढ़, देवरिया, महराजगंज समेत अन्य जगहों के बंदियों के नाम शामिल किए गए हैं।


अलग होंगे इनके लिए नियम : जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के लिए आम बंदियों से अलग नियम होंगे। इसके अनुसार सप्ताह में तीन दिन इनकी मुलाकात होगी। मुलाकात के समय स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) भी मौजूद रहेगी। जेल में स्थित पीसीओ से कुख्यात बंदियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। सत्यापन के बाद ही इनकी बातचीत या मुलाकात कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed