फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jail administration sent medical college after seeing corona suspect

देवरिया: दुष्कर्म के आरोपी को जेल प्रशासन ने भेजा अस्पताल, कहा- इसे तो कोरोना है

Wed, 01 Apr 2020 09:28 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Jail administration sent medical college after seeing corona suspect
देवरिया जेल - फोटो : ANI
दुष्कर्म के आरोपी एक कोरोना संदिग्ध मरीज को जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। मंगलवार को उसे भटनी पुलिस जेल छोड़ने आई थी। जांच में संदिग्ध होने पर उसे जेलर ने जेल में रखने से इनकार किया था। बुधवार को प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक भटनी के एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मंगलवार को भटनी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। साथ किशोरी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


भटनी पुलिस जब आरोपी युवक को जेल लेकर पहुंची तो जेल प्रशासन ने थर्मल जांच किया जिसमें वह कोरोना संदिग्ध पाया। बुधवार को पुनः उसकी जांच की गई। आरोपी को संदिग्ध मान जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि जांच में आरोपी संदिग्ध पाया गया था। बुधवार को उसको मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed