{"_id":"5e84b92c8ebc3e773f30b34c","slug":"jail-administration-sent-medical-college-after-seeing-corona-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: दुष्कर्म के आरोपी को जेल प्रशासन ने भेजा अस्पताल, कहा- इसे तो कोरोना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: दुष्कर्म के आरोपी को जेल प्रशासन ने भेजा अस्पताल, कहा- इसे तो कोरोना है
Wed, 01 Apr 2020 09:28 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
देवरिया जेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी एक कोरोना संदिग्ध मरीज को जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। मंगलवार को उसे भटनी पुलिस जेल छोड़ने आई थी। जांच में संदिग्ध होने पर उसे जेलर ने जेल में रखने से इनकार किया था। बुधवार को प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर किया गया।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक भटनी के एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मंगलवार को भटनी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। साथ किशोरी भी बरामद कर ली गई।
भटनी पुलिस जब आरोपी युवक को जेल लेकर पहुंची तो जेल प्रशासन ने थर्मल जांच किया जिसमें वह कोरोना संदिग्ध पाया। बुधवार को पुनः उसकी जांच की गई। आरोपी को संदिग्ध मान जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि जांच में आरोपी संदिग्ध पाया गया था। बुधवार को उसको मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।