{"_id":"651be3b0b0212c43f6032ff6","slug":"itm-gida-students-prepared-smart-anti-dengue-dustbin-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डस्टबिन में कचरा इकट्ठा होते ही सफाईकर्मी को मिलेगी सूचना, छात्रों ने तैयार किया खास मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डस्टबिन में कचरा इकट्ठा होते ही सफाईकर्मी को मिलेगी सूचना, छात्रों ने तैयार किया खास मशीन
Tue, 03 Oct 2023 03:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Oct 2023 03:22 PM IST
सार
आईटीएम गीडा के बीसीए के पांच विद्यार्थी आयुष राज, अभिनव तिवारी, हिमांशु गुप्ता, राज तिवारी और अंशिका सिंह ने स्वच्छता अभियान व देश में प्रदूषण की वजह से बढ़ने वाली बीमारियों को देखते हुए एक स्मार्ट एंटी डेंगू डस्टबिन तैयार किया है।
विज्ञापन
गीडा आईटीएम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डस्टबिन में कचरा इकट्ठा होते ही इसकी सूचना सीधे सफाईकर्मी या नगर निगम के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को मिल जाएगी। आईटीएम गीडा के पांच विद्यार्थियों ने डस्टबिन में लगने वाला एक डिवाइस तैयार किया है। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर स्मार्ट एंटी डेंगू डस्टबिन को लांच किया गया।
विज्ञापन
आईटीएम गीडा के बीसीए के पांच विद्यार्थी आयुष राज, अभिनव तिवारी, हिमांशु गुप्ता, राज तिवारी और अंशिका सिंह ने स्वच्छता अभियान व देश में प्रदूषण की वजह से बढ़ने वाली बीमारियों को देखते हुए एक स्मार्ट एंटी डेंगू डस्टबिन तैयार किया है। ये डस्टबिन सामान्य डस्टबिन से अलग हैं।
विज्ञापन
इस डस्टबिन में कूड़ा-कचरा इकट्ठा होते ही सफाई कर्मी व नगर निगम तक सूचना पहुंच सकती है। इससे समय से सफाईकर्मी डस्टबिन में इकट्ठा हुए कचरे का निस्तारण कर शहर को स्वच्छ रखने में आसानी से सहयोग कर सकेंगे ।
विज्ञापन
संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्यामबिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, डॉ. आरएल श्रीवास्तव, डॉ. एआर त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. एसके पांडेय, शालिनी सिंह, एके सिन्हा सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी है।