Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is the country democracy that will prevail, not that of the Nehru family: Nitin Navin

नेहरू परिवार का नहीं, बल्कि देश का लोकतंत्र चलेगा : नितिन नवीन

Thu, 05 Nov 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
It is the country democracy that will prevail, not that of the Nehru family: Nitin Navin

विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरक्षनगरी में अपनी पहली जनसभा में विधानसभा चुनाव-2027 का शंखनाद किया। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के प्रदर्शन और एसआईआर का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नेहरू परिवार का लोकतंत्र नहीं, बल्कि देश का लोकतंत्र चलेगा। राहुल गांधी के रूप में कांग्रेस का राॅकेट ही नहीं लॉन्चिंग पैड भी खराब है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पंचर साइकिल यूपी के एक्सप्रेस-वे पर दौड़ नहीं पाएगी। आगामी चुनाव में सपा का सफाया हो जाएगा और भाजपा की सरकार बननी तय है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष, बुधवार को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से निकाली गई पदयात्रा की अगुवाई करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग इसलिए भी संभव नहीं है कि राॅकेट के रूप में वे ही नहीं, जहां से लाॅन्च किए जा रहे हैं, वह लॉन्चिंग पैड (पार्टी) भी खराब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभर में एनडीए द्वारा निकाली जा रही पदयात्राओं से जनता सीधे जुड़ रही है, जिससे विपक्ष पूरी तरह हताश हो चुका है। विपक्ष रामलीला मैदान में अपने दावे का 10 प्रतिशत जनसमर्थन भी नहीं जुटा सका, जबकि एनडीए आज हर जनपद और कस्बे में ऐतिहासिक पदयात्राएं निकाल रहा है। अब तक निकाली गई 100 से अधिक पदयात्राओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता संसद से लेकर सड़क तक केवल भाजपा-एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के वोटर लिस्ट से 13 करोड़ नाम कटने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि इनमें ढाई करोड़ से अधिक मृतक, छह करोड़ से अधिक स्थानांतरित (शिफ्टेड) और तीन करोड़ से अधिक वे लोग शामिल हैं जिनका कोई वैध सत्यापन नहीं मिला। तीन करोड़ घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों के सहारे कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है, उसे देश की 140 करोड़ जनता पर भरोसा नहीं है। राहुल गांधी जितना भी झूठ की खेती कर लें पर अब नई सोच वाला भारत है। हर बार चुनाव हारने के बाद सबक नहीं लेते बल्कि घड़ियाली आंसू बहाते हैं। देशवासी प्रधानमंत्री को प्रधान सेवक और चौकीदार मानते हैं, जो 25 वर्ष के तप और तपस्या से जनता का भरोसा जीते हैं। जनसभा और पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई मंत्री, पदाधिकारी और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
चुनाव आयोग ने ईवीएम पर दी खुली चुनौती तो भाग गए राहुल
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस मृत, गायब और घुसपैठियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है? उन्होंने याद दिलाया कि जब चुनाव आयोग ने ईवीएम पर खुली चुनौती दी थी, तब राहुल गांधी मैदान छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने कहा कि जिस किसी चुनाव में विपक्षी दल की जीत होती है तो वहां वह लोकतंत्र के जीतने का गुणगान करते हैं और जहां हारते हैं वहां लोकतंत्र को खतरे में बताने लगते हैं।
-
कांग्रेस ने सदैव संविधान के पन्नों को तार-तार किया
संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले नेताओं पर प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव संविधान के पन्नों को तार-तार किया है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किए जाने के बाद किस प्रकार संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया और कैसे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपमानित व चुनाव हराने का षड्यंत्र रचा गया, यह देश भूला नहीं है।


सीएम योगी के नेतृत्व को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुक्तकंठ से सराहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर उत्तम और विकसित प्रदेश बन चुका है। तीन दशकों से बंद खाद कारखाना शुरू हुआ, गोरखपुर इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरा, एम्स और नए शिक्षण संस्थान स्थापित हुए। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करते हुए राज्य में लाखों सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed