{"_id":"5fb78fa78ebc3e9b9924531a","slug":"irctc-will-visit-people-of-kerala-and-goa-in-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी दिसंबर में लोगों को केरल और गोवा की कराएगा सैर, जानिए क्या है खास ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी दिसंबर में लोगों को केरल और गोवा की कराएगा सैर, जानिए क्या है खास ऑफर
Fri, 20 Nov 2020 03:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के समय में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बाहर घूम सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अगले माह दिसंबर में केरल और नए साल में गोवा की सैर कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए लखनऊ से हवाई टूर पैकेज की योजना तैयार की है। टिकटों की बुकिंग शुरू है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के अनुसार, गोवा के लिए 23 से 26 जनवरी तक तीन और चार दिन का हवाई टूर पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें लखनऊ से सीधे गोवा तक के यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। ठहरने के लिए थ्री स्टार होटल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
स्थानीय भ्रमण के लिए एसी वाहनों को उपयोग में लाया जाएगा। यात्रियों को साउथ गोवा में बेसिलिका ऑफ बोन, जीसस चर्च, मंग्वेश मंदिर, मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज और नार्थ गोवा में बागा बीच, अंजुना बीच तथा बेंज सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा। दो व्यक्तियों को एक साथ ठहरने पर 25,200 रुपये तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 24,580 रुपये पैकेज मूल्य निर्धारित है।
विज्ञापन
यहां का सैर करने का मौका मिलेगा
इसके अलावा आईआरसीटीसी ने केरल की सैर कराने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए 18 से 24 दिसंबर तक 6 रात और 7 दिन का हवाई टूर पैकेज तैयार किया गया है। बेंगलुरु होते हुए लखनऊ से कोच्चि (केरल) की यात्रा के लिए फ्लाइट की व्यवस्था रहेगी। टूर पैकेज में थ्री स्टार होल में रहने की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को ब्रेकफास्ट और डिनर उपलब्ध कराया जाएगा।
यात्रियों को कोच्चि में डच पैलेस, मुन्नार में चियावारा वाटर फाल, टी म्यूजियम, लोक नृत्य, इरावीकुलम, नेशनल पार्क, मट्टूघट्टी डेम, इको प्वाइंट, थीकेड्री में पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और अल्लेपी में समुद्र तट की सैर कराई जाएगी।
एक व्यक्ति का पैकेज मूल्य 47,800, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति 36,710 तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति पैकेज मूल्य 35,440 रुपये निर्धारित है। टिकटों की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो रही है। यात्री लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय या वेबसाइट पर आनलाइन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।