{"_id":"5fc759978ebc3e1a242d3acd","slug":"irctc-will-see-iron-man-sardar-vallabhbhai-patel-largest-statue-in-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी कराएगा 'विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति' के दर्शन, जानिए क्या है इनका खास पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी कराएगा 'विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति' के दर्शन, जानिए क्या है इनका खास पैकेज
Wed, 02 Dec 2020 03:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
नए वर्ष में आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ) भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में स्थापित विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति के साथ देश के 4 ज्योतिर्लिंग एवं साबरमती आश्रम के दर्शन कराएगा। इसके लिए भारत दर्शन रेल यात्रा का शुभारंभ 10 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन
18 जनवरी तक 8 दिनों के इस पैकेज के लिए प्रति यात्री 8505 किराया रखा गया है। सफर के लिए बुकिंग गोरखपुर से भी कराई जा सकेगी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इसके अंतर्गत ओंकारेश्वर महाकालेश्वर सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी इसके अतिरिक्त द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम एवं बड़ौदा के निकट केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल के भी दर्शन कराएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
वेबसाइट पर भी होगी बुकिंग
ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से उपलब्ध है। इस पैकेज यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को दोपहर का नाश्ता, भोजन एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा ठहरने के लिए धर्मशाला में व्यवस्था की जाएगी ट्रेनों के उचित शिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इस भारत दर्शन यात्रा में सफर करने वाले यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। गोरखपुर में 8287930936/38 पर भी बुकिंग की जाएगी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इस भारत दर्शन यात्रा में सफर करने वाले यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। गोरखपुर में 8287930936/38 पर भी बुकिंग की जाएगी।