यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आईआरसीटीसी की वेबसाइट बुक करा सकेंगे टिकट, होटल, टैक्सी
आईआरसीटीसी के गोरखपुर स्टेशन इंचार्ज विकास गुप्ता ने बताया कि मानस होटल से करार की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जैसे करार हो जाएगा, वेबसाइट पर होटल बुक करने का विकल्प दिखने लगेगा। यह सुविधा देने के लिए आईआरसीटीसी होटलों से 15 प्रतिशत कमीशन लेगी। जो सालाना देय होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन से सफर के साथ ही अब होटल में ठहरने की व्यवस्था आईआरसीटीसी रखेगी। ई-टिकट बुक कराते समय वेबसाइट पर ही होटल भी बुक कराने की सुविधा मिलेगी। स्टेशन से होटल तक जाने के लिए टैक्सी भी ऑनलाइन बुक हो जाएगी। सुरक्षा के सभी मानकों की पड़ताल के बाद आईआरसीटीसी रेलवे स्टेशन स्थित मानस होटल से करार करने जा रही है। दो अन्य होटलों से भी बातचीत चल रही है।
ट्रेन से सफर करके आने वाले कई यात्री ऐसे होते हैं, जिन्हें आगे की यात्रा करने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है। कुछ यात्री पर्यटन के लिहाज से नेपाल या कुशीनगर जाने वाले होते हैं। ऐसे यात्री स्टेशन के पास ही होटल बुक कराना चाहते हैं, लेकिन दूसरे प्रदेश से आने वाले यात्रियों को होटल में सुरक्षा खटकती है। जबकि आईआरसीटीसी के माध्यम से होटल बुक होने पर उन्हें पुख्ता सुरक्षा मिलेगी। होटल से सिक्योरिटी मनी जमा कराई जाएगी। सामान की सुरक्षा की गारंटी भी होटल की होगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर होकर जाएगी छपरा कचहरी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल
आईआरसीटीसी के गोरखपुर स्टेशन इंचार्ज विकास गुप्ता ने बताया कि मानस होटल से करार की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जैसे करार हो जाएगा, वेबसाइट पर होटल बुक करने का विकल्प दिखने लगेगा। यह सुविधा देने के लिए आईआरसीटीसी होटलों से 15 प्रतिशत कमीशन लेगी। जो सालाना देय होगा।
ऐसे बुक होगा होटल में कमरा
होटल में कमरा बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की लॉगिन जरूरी है। ई-टिकट जहां बुक करते हैं वहीं होटल बुकिंग का ऑप्शन आएगा। लिंक पर क्लिक करते ही शहर के हिसाब से होटल का नाम, रूम का फोटो और किराया दिखेगा। उसमें बुक का ऑप्शन होगा, जिस पर क्लिक करते ही रूम बुक हो जाएगा। किराया ऑनलाइन जमा होगा।
रिफंड की सुविधा
अगर आप किसी कारणवश होटल की बुकिंग को रद्द कराना चाहते हैं तो वेबसाइट पर ही रद्दीकरण का ऑप्शन आएगा। लिंक पर क्लिक करके जरूरी सूचना भरनी होगी। इसके बाद ओके करना होगा। आपका किराया आईआरसीटीसी सुरक्षित रख लेगा। जिस खाते से पैसा जमा किया गया होगा, उसी में कुछ सरचार्ज काटकर पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसी तरह टैक्सी की बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी।