फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IRCTC to visit temples of South India from Gorakhpur

Railway News: दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराएगा IRCTC, 14 नवंबर से गोरखपुर से शुरू होगी यात्रा

Thu, 03 Nov 2022 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से भी ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।

विज्ञापन
IRCTC to visit temples of South India from Gorakhpur
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) कम खर्चे में श्रद्धालुओं को रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन एवं तिरुपति बालाजी का दर्शन कराएगा। यात्रा 14 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


प्रत्येक यात्री को 17,640 रुपये किराया देना होगा। किराए का भुगतान बैंक से ईएमआई के जरिये भी किया जा सकता है। इसके तहत 645 रुपये प्रति महीने देना होगा। ट्रेन गोरखपुर से रवाना होगी और कई स्टेशनों से बैठने की सुविधा मिलेगी।  
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के मुताबिक रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन एवं तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन मिलेगा। स्थानीय यात्रा बसों द्वारा होगी और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी किराए में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से भी ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।

इन स्टेशनों से बैठने की सुविधा
गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क
गोरखपुर
8595924273
लखनऊ  8287930908, 8287930909, 8287930902
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed